चावल वितरण नहीं होने पर महिलाओं ने पंचायत सचिवालय में की तालाबंदी

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) कोलझिकी पंचायत की महिलाओं ने रविवार को पंचायत सचिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:13 PM (IST)
चावल वितरण नहीं होने पर महिलाओं ने पंचायत सचिवालय में की तालाबंदी
चावल वितरण नहीं होने पर महिलाओं ने पंचायत सचिवालय में की तालाबंदी

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : कोलझिकी पंचायत की महिलाओं ने रविवार को पंचायत सचिवालय पर जमकर हंगामा किया तथा सचिवालय में ताला बंद कर दिया। पंचायत सचिवालय में हंगामा व ताला बंद करने वाली महिलाओं ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान कोई भी गरीब भूखा ना रहे इसके लिए मुखिया को 28 बोरा चावल वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया था पर वह चावल आज तक पंचायत सचिवालय में रखा हुआ है। इस संबंध में महिलाओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौरान गरीबों के बीच वितरण के लिए मुखिया को मिले 28 बोरा चावल वितरण नहीं करने तथा सोलर युक्त जल मीनार अपने चाहर दीवारी के अंदर लगवाने का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषी मुखिया पर कार्रवाई करने की मांग किया है। आवेदन में लिखा है कि मुखिया सविता देवी व्यक्तिगत लाभ के लिए सार्वजनिक जल मीनार को अपने अहाते में स्थापित करा ली है। जब इसका विरोध किया गया तो मुखिया पति अजय प्रसाद गुप्ता द्वारा कहा गया कि मुखिया मैं हूं जो अच्छा लगेगा वही करूंगा। गरीबों के बीच वितरण के लिए मिला चावल वितरण ना कर पंचायत भवन में रखकर मुखिया के द्वारा सड़ाया जा रहा है। जब हम लोग विरोध करते हैं तो मुखिया पति परेशान करते हैं। आवेदन की प्रति उपायुक्त गढ़वा को भी दिया गया है। मांग करने वालों व पंचायत सचिवालय में ताला बंद करने वालों में कुंती देवी, सुनीता देवी, शकीला बीबी, कदरून बीबी, रोजैसा बीबी, अनीता देवी, बकरीदन बीबी, कुलसुम बीबी, सरोजा देवी, रूबी बीबी, सुखमणि देवी, मूर्ति कुंवर, सरिता देवी, कुंती देवी, फुलझरी देवी, सुरजी देवी, सीमा देवी सहित कई महिलाओं का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी