महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संवाद सूत्र रमना(गढ़वा) रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 22 वर्षीया विवाहिता ने फांसी लगाकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:19 PM (IST)
महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संवाद सूत्र, रमना(गढ़वा): रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 22 वर्षीया विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार की सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अखिलेश चौधरी की शादी तीन वर्ष पूर्व मेराल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अखिलेश रविवार की रात लगभग 11 बजे ससुराल से लौटने के बाद अपने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए पत्नी को आवाज लगाई। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे आशंका होने लगी। इसके बाद उसने खपड़ैल मकान के ऊपर वाले हिस्से से घर में प्रवेश किया तो अपनी पत्नी को गांव के ही एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद अखिलेश ने रात में ही ससुराल वालों को सूचना देकर अपने घर बुलाया। यहां पहुंचकर मायके वालों ने युवती को काफी समझाया तथा मामला शांत कराकर अपने घर वापस लौट गये। इधर सुबह जब अखिलेश की नींद खुली तो उसने अपनी पत्नी को घर में रस्सी के सहारे लटकते हुए देखा। इस मामले में मृतका के पिता रामनाथ चौधरी ने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानेदार रणविजय सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। वही कार्यकारी उप प्रधान रविन्द्र कुमार चौधरी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध करवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी