सूख गया जलापूर्ति केंद्र का कुआं, शहर की जलापूर्ति ठप

संदीप केसरी शौर्य गढ़वा शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली दानरो नदी पूरी तरह से सूख गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:35 PM (IST)
सूख गया जलापूर्ति केंद्र का कुआं, शहर की जलापूर्ति ठप
सूख गया जलापूर्ति केंद्र का कुआं, शहर की जलापूर्ति ठप

संदीप केसरी शौर्य, गढ़वा :

शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली दानरो नदी पूरी तरह से सूख गई है। इसके साथ ही पीएचईडी कालोनी के समीप नदी तट पर स्थित जलापूर्ति केंद्र का कुआं भी सूख गया है। कुएं में पानी खत्म हो जाने के कारण गढ़वा शहर में की जाने वाली पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। दूसरा कुआं सहिजना रोड में चीरखाना के समीप है। उसका जलस्तर भी नीचे चला गया है। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था ठप होने से गढ़वा शहर के लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए भटक रहें हैं। मालूम हो कि गढ़वा शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 25 वर्ष पुरानी योजना पर निर्भर है। जो गर्मी आते ही लोगों का साथ छोड़ देती है। नई जलापूर्ति योजना पर काम हो रहा है। मगर अभी तक योजना पूर्ण नहीं हो सकी है। जिसके कारण प्रत्येक वर्ष गर्मी में लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ता है। यह स्थिति शहर में विगत दस दिनों से बनी हुई है। पेयजल संकट गहराने के बावजूद अभी तक टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है। जिससे लोग परेशान हैं। लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंचने से लोग आस-पास के जलस्रोतों पर पानी लाने जा रहे हैं।

----------------

पक्ष :

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मैकेनिकल इंजीनियर से बात हुई है। पीएचईडी कालोनी के पास स्थित जलापूर्ति केंद्र का कुआं पूरी तरह से सूख गया है। चीरखाना के पास स्थित कुएं का जलस्तर नीचे चला गया है। बहुत कम पानी आ रहा है। नगर परिषद द्वारा टैंकर से जलापूर्ति कि जाने पर चर्चा हो रही है। बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा।

सिकंदर कुमार,

जेई, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, गढ़वा

chat bot
आपका साथी