यूपी से आ रहे 125 का हुआ जांच, दो मिले संक्रमित

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर विलासपुर में उत्तर प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:40 PM (IST)
यूपी से आ रहे 125 का हुआ जांच, दो मिले संक्रमित
यूपी से आ रहे 125 का हुआ जांच, दो मिले संक्रमित

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर विलासपुर में उत्तर प्रदेश से होकर विभिन्न राज्यों से आने वाले सभी लोगों का कोविड-19 की जांच पिछले 6 दिनों से शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। छठे दिन रविवार को विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश के रास्ते झारखंड में प्रवेश करने वाले कुल 125 लोगों का एंटीजेन के माध्यम से कोविड-19 की जांच की गई। 125 में दो व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित पाए गए। इसमें सीमावर्ती सोनभद्र जिले के महुली गांव निवासी एक व्यक्ति जो गढ़वा जा रहा था तथा दूसरा उत्तर प्रदेश के डाला से अपने घर मझिआंव जा रहा था। दोनों कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। दोनों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूरभाष पर सूचना देकर जिला मुख्यालय स्थित कोविड-19 में रखने के लिए बुलाया गया है। इन दिनों पूरे देश सहित झारखंड राज्य में भी तेजी से कोरोना पांव पसारते जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के साथ-सथ स्वास्थ्य विभाग कमर कसकर लगातार प्रयासरत है। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर विलासपुर में उत्तर प्रदेश से आने वाले सभी लोगों का सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कोविड-19 का जांच लगातार किया जा रहा है। 6 दिनों में उत्तर प्रदेश से झारखंड में प्रवेश करने वाले कुल 802 लोगों का कोविड-19 का जांच के लिए सैंपल लिया जा चुका है। कुछ का जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक जितना जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है उसमें तीन व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सुचित्रा कुमारी सीमा पर आयोजित कोविड-19 जांच शिविर का निरीक्षण कर यूपी से आने वाले सभी लोगों का जांच करने का सख्त निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया।

chat bot
आपका साथी