मिशन आक्सीजन- मिशन आक्सीजन के तहत विभिन्न स्थानों पर किया गया पौधारोपण

संवाद सहयोगी गढ़वा दैनिक जागरण द्वारा मिशन आक्सीजन के तहत जिले में पौधारोपण कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:23 PM (IST)
मिशन आक्सीजन- मिशन आक्सीजन के तहत विभिन्न स्थानों पर किया गया पौधारोपण
मिशन आक्सीजन- मिशन आक्सीजन के तहत विभिन्न स्थानों पर किया गया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, गढ़वा : दैनिक जागरण द्वारा मिशन आक्सीजन के तहत जिले में पौधारोपण कराया जा रहा है। इस अभियान से विभिन्न संगठन के लोग जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री स्व. नाना चुडासमा के जन्म दिवस के पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्थानों पर भरपूर मात्रा में आक्सीजन का उत्पादन करने वाले पौधे लगाए गए। साथ ही लगाए गए पौधों को बचाने का संकल्प ली लिया गया। सर्वप्रथम जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ब्रांच 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी के चिनिया रोड स्थित परिसर में पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरूआत जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष मनोज केसरी ने पौधे लगाकर की। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों एवं सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने तथा इसे बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बरसात में चाहे जो भी मौका हो आप अपने आसपास पेड़ पौधे जरूर लगाएं। जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज केसरी, विनोद कमलापुरी, एमपी केसरी, कमलेश कुमार गुप्ता उर्फ पिटू बाबू, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान ,दीपक तिवारी ,सुनील अग्रवाल ,अशोक केसरी, प्रोफेसर सत्य प्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी ,अनंत कुमार दुबे आदि लोग उपस्थित थे। इधर समाजसेवी सह मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार साह, डा. दीपक सिन्हा आदि ने सीएएचसी परिसर में पौाधारोपण किया। साथ ही इसे बचाने का भी संकल्प लिया। चिकित्सकों ने कहा कि पेड़़् पौधे आक्सीज के बड़े उत्पादक है। इसलिए सभी लोगों को पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इससे लोगों को प्राकृतिक आक्सीजन मिल सकेगा तथा मेडिकल आक्सीजन की आवश्यकता नहीं होगी। पेड़ पौधों का कोई विकल्प नहीं है। जबकि आरके पब्लिक स्कूल श्री बंशीधर नगर में भी दैनिक जागरण ओ मिशन आक्सीजन के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा नेता सह जायन्ट्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष अलख नाथ पांडेय ने पौधे लगाकर किया। इसमें श्री बंशीधर नगर ग्रुप के सदस्यों ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर लोगों पौधे के महत्व पर चर्चा की तथा इसे जनजागरण अभियान के रूप में लेने का निर्णय गया।

chat bot
आपका साथी