शहर के सहिजना मोहल्ला में किया गया पौधारोपण

संवाद सहयोगी गढ़वा दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन के तहत जिले में लगातार पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:29 PM (IST)
शहर के सहिजना मोहल्ला में किया गया पौधारोपण
शहर के सहिजना मोहल्ला में किया गया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, गढ़वा : दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन के तहत जिले में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को शहर के सहिजना मोहल्ला में पौधारोपण किया गया। समाजसेवी मुकेश निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में आक्सीजन का उत्पादन करने वाले पेड़ों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर इसे बचाने का भी संकल्प लिया। मालूम हो कि सहिजना निवासी मुकेश निरंजन सिन्हा हरियाली का दूत बनकर काम कर रहें हैं। विगत बीस वर्षों से इनके द्वारा पेड़ लगाने के अभियान को बढ़वा दिया जा रहा रहा है। वह स्वयं पौधे लगाते हैं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करत हैं। शहर के मध्य स्थित सहिजना मोहल्ला में उन्होंने बीस डिसमिल जमीन पर विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाए हैं। जिससे उक्त परिसर हरा भरा है तथा आस पास आक्सीजन का बड़ा श्रोत बना हुआ है। उनके परिसर में आम, नीम, बेल, शरीफा, नींबू, अनार, पारिजात, चीकू, काजू समेत विभिन्न फल फूल के पौधे आस-पास के सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। इसके अलावा इनके द्वारा भंडरिया प्रखंड के नवका गांव में भी बड़े पैमाने पर पेड़ पौधे लगाए हैं। जो आक्सीजन के मुख्य श्रोत बने हुए हैं। इस संबंध में मुकेश निरंजन सिन्हा का कहना है कि पेड़ पौधे आक्सीजन के मुख्य श्रोत हैं। कोरोना ने सभी को इसके प्रति जागरूक किया है। लोग स्वयं पौधे लगा रहे हैँ। मगर मेरे द्वारा विगत बीस वर्षों से पेड़ पौधे लगाया जा रहा है ताकि पर्यावरण में आक्सीजन की कमी नहीं हो। मेरे द्वारा लगाए गए कई पौधे अब पेड़ बन गए हैं तथा आक्सीजन के साथ साफ फल फूल दे रहें हैं। दैनिक जागरण द्वारा मिशन आक्सीजन के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है। इससे सभी को जागरूक होने की जरूरत है। यदि सभी लोग पेड़ पौधे लगाएंगे तो कभी भी हमें आक्सीजन की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी तथा प्रकृति से ही आक्सीजन मिल सकेगा हमें इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने एवं आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी