गढ़वा में खुलेगा खेलो इंडिया का प्रशिक्षण केंद्र

गढ़वा में भारत सरकार के खेलो इंडिया स्कीम के तहत 3 नये खेलों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए गढ़वा जिलास्तरीय खेल संचालन समिति को अधिकार दिया गया है कि समिति किन्हीं तीन खेलों का चयन कर इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:11 PM (IST)
गढ़वा में खुलेगा खेलो इंडिया का प्रशिक्षण केंद्र
गढ़वा में खुलेगा खेलो इंडिया का प्रशिक्षण केंद्र

जागरण संवाददाता, गढ़वा : भारत सरकार के खेलो इंडिया स्कीम के तहत गढ़वा में तीन नये खेलों का होगा संचालन। यह निर्णय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के साथ ऑनलाइन बैठक में ली गई। बैठक में निदेशक खेल अनिल कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि गढ़वा में भारत सरकार के खेलो इंडिया स्कीम के तहत 3 नये खेलों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए गढ़वा जिलास्तरीय खेल संचालन समिति को अधिकार दिया गया है कि समिति किन्हीं तीन खेलों का चयन कर इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। बैठक की जानकारी देते हुए विभागीय जिला खेल संयोजक सह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक शैलेंद्र पाठक ने कहा कि नये संचालित होने वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया स्कीम के तहत वार्षिक रूप से 10 लाख रुपए की राशि जिले को उपलब्ध कराई जाएगी। यह गढ़वा जिला के लिए खेल क्षेत्र के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। इन्होंने कहा अनिल कुमार द्वारा बारी बारी से गढ़वा में संचालित होने वाले विभागीय खेलों और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिला खेल पदाधिकारी जी के मिश्रा ने सारे बिदुओं पर उन्हें विस्तार से गढ़वा जिला के खेल संचालन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया। इस ऑनलाइन बैठक में वरीय प्रशिक्षक कुश्ती शैलेंद्र कुमार पाठक, ललन पहलवान, अरविद  दुबे, रामाशंकर सिंह, प्रभात रंजन तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी