अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ का हड़ताल स्थगित

गढ़वा राज्य इकाई के आह्वान पर अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी आयुष चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम जीएनएम का 5 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि 4 अगस्त को आयोजित सांकेतिक हड़ताल के बाद राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यदि अगले चार दिनों में सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में कार्रवाई शुरु नहीं की गई तो अनुबंध पर कार्यरत आयुष चिकित्सा पदाधिकारी पारा चिकित्साकर्मी व एएनएम जीएनएम संघ के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:06 PM (IST)
अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ का हड़ताल स्थगित
अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ का हड़ताल स्थगित

संवाद सूत्र, गढ़वा : राज्य इकाई के आह्वान पर अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम, जीएनएम का 5 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि 4 अगस्त को आयोजित सांकेतिक हड़ताल के बाद राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यदि अगले चार दिनों में सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में कार्रवाई शुरु नहीं की गई तो अनुबंध पर कार्यरत आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, पारा चिकित्साकर्मी व एएनएम, जीएनएम संघ के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी