सोने -चांदी के गहनों से सजाई जाती है जय भवानी संघ की प्रतिमा

संवाद सहयोगी गढ़वा नवरात्र के साथ जिला मुख्यालय में पूजा पंडालों का प्रारूप आकार लेने लगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:43 PM (IST)
सोने -चांदी के गहनों से सजाई जाती है जय भवानी संघ की प्रतिमा
सोने -चांदी के गहनों से सजाई जाती है जय भवानी संघ की प्रतिमा

संवाद सहयोगी, गढ़वा : नवरात्र के साथ जिला मुख्यालय में पूजा पंडालों का प्रारूप आकार लेने लगा है। जैसे जैसे दशहरा नजदीक आ रहा है। पूजा पंडालों के विभिन्न प्रारूप नजर आने लगे हैं। संघत मोहल्ला में जय भवानी संघ द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। उक्त पूजा पंडाल की सबसे बड़ी बात यह है कि यहां मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रृंगार सोने चांदी के गहनों से होता है। जय भवानी संघ की कमेटी का गठन 1990 में हुआ था मगर यहां दुर्गा पूजा का आयोजन विगत 91 वर्ष पूर्व से किया जा रहा है। संघ के संयोजक मुरली श्याम सोनी पूजा के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहें हैं। जबकि वर्तमान में अध्यक्ष रोहित कुमार छोटू, महामंत्री राहुल कुमार मोदनवाल, प्रियांशु केशरी, अमन सोनी, अंकित कुमार की देखरेख में पंडाल एवं प्रतिमा की सजावट का कार्य कराया जा रहा है। जबकि जय मां वैष्णों संघ टंडवा टांडीपर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। यहां विगत नौ वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है तथा प्रत्येक वर्ष भव्य पूजा पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसमें मुकेश कुमार, अरूण सोनी, सु्ग्रीव राम बैठा, कृष्णा कुमार, अनिल कुमार आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी प्रकार जय मां शेरावाली संघ भगलपुर टंडवा भव्य पूजा पंडाल के लिए जाना जाता है। इस वर्ष भी समिति द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है तथा बेहतर ढंग से सजावट की गई है। यहां स्थापित प्रतिमा की भव्यता देखते ही बन रही है। जबकि जिला मुख्यालय में विभिन्न पूजा समिति द्वारा भी पंडाल एवं प्रतिमा का निर्माण कराया गया है।

chat bot
आपका साथी