व्यवसायी संघ के सचिव राजीव की कोविड से मौत

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं व्यवसायी संघ के सचिव का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:30 PM (IST)
व्यवसायी संघ के सचिव राजीव की कोविड से मौत
व्यवसायी संघ के सचिव राजीव की कोविड से मौत

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं व्यवसायी संघ के सचिव 49 वर्षीय राजीव कुमार जायसवाल उर्फ राजू का निधन शनिवार की रात इलाज के दौरान वाराणसी के मैक्सवेल हॉस्पिटल में हो गई। राजीव के निधन पर रविवार को व्यवसायी संघ की ओर से गुलाब मेमोरियल मार्केट में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति व शोकाकुल स्वजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर ने बताया कि संघ के सचिव राजीव ने रात करीब 11:30 बजे मैक्सवेल हॉस्पिटल वाराणसी में अंतिम सांस लिया। मध्यरात्रि के बाद वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र आयुष ने दिया। जानकारी के अनुसार बीमार पड़ने के बाद सांस लेने में परेशानी होने पर करीब एक सप्ताह पूर्व राजीव को ट्रामा सेंटर स्थित कोविट केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। राजीव कोविड-19 पॉजिटिव थे। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किया था। परिजन वाराणसी के ओम साईं हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराए थे। वहां राहत नहीं मिलने पर उन्हें मैक्सवेल हॉस्पिटल ले जाया गया। मैक्सवेल हॉस्पिटल में राजीव को वेंटिलेटर पर रखा गया था। राजीव के निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक व्याप्त हो गया। संघ की ओर से दोपहर 12 बजे तक शहर की सभी दुकानों को शोक में बंद रखा गया। दोपहर बाद कुछ दुकाने खुलीं। शोक सभा में संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, हृदयानंद प्रसाद कमलापुरी, भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, नवीन जयसवाल, तस्लीम खान, उमेश कुमार, मुकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, संतोष कुमार कमलापुरी, मनोज कुमार, विनोद कांस्यकार, सुजीत अग्रवाल, नागेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी