लोग आपस में प्रेम, भाईचारा, समानता व सहायता की भाव रखें : न्यायमूर्ति

संवाद सूत्र मेराल (गढ़वा) अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 06:23 PM (IST)
लोग आपस में प्रेम, भाईचारा, समानता व सहायता की भाव रखें : न्यायमूर्ति
लोग आपस में प्रेम, भाईचारा, समानता व सहायता की भाव रखें : न्यायमूर्ति

संवाद सूत्र मेराल (गढ़वा): अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान तथा झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को मेराल हाई स्कूल के मैदान में सामाजिक पहुंच कार्यक्रम एवं विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा, गढ़वा के पीडीजे योगेश्वर मणि, उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, एसपी अंजनी कुमार झा, फैमिली कोर्ट के प्रधान जज अनिल कुमार मिश्र, गढ़वा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा ने कहा कि पूरे देश में समाज के अंतिम व्यक्ति एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराते हुए जागरूक बनाने का अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसका लाभ हर जरूरतमंद लोगों को उठाना चाहिए। लोग आपस में प्रेम, भाईचारा , समानता तथा सहायता की भाव रखें। सर्वांगीण विकास तथा जरूरतमंदों को न्याय उपलब्ध कराने के लिए सरकार तथा न्यायपालिका को समेकित रूप से कार्य करने की जरूरत है।

पीडीजे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष योगेश्वर मणि ने कहा कि आज हम लोग देश की आजादी का 75 वा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्थापना का 25 वा वर्षगांठ मना रहे हैं। राष्ट्र के घर घर तथा व्यक्ति व्यक्ति तक न्याया,सहयोग एवं जागरूकता पहुंचाना कार्यक्रम का उद्देश्य है। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कहा कि असहाय लाचार व्यक्ति जो कानून से वंचित रह जाते हैं उन्हें सहयोग पहुंचाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 2 लोगों को तथा सुकन्या योजना के तहत 2 लाभुकों को चेक उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, केसीसी, मनरेगा जॉब कार्ड, के अलावे दिव्यांग लोगों के बीच ट्राइसाइकिल, वैशाखी, व्हीलचेयर आदि उपलब्ध कराया गया। गव्य विकास से गाय वन विभाग से फलदार पौधा, कभी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 5 महिलाओं की गोद भराई तथा 5 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीडीसी एसएन उपाध्याय द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसपी अंजनी कुमार झा ने किया। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप निश्चित बाड़ा, दंडाधिकारी अमित वैश्य, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद के अलावे अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी, अशोक तिवारी, धीरेंद्र चौबे, सौरभ धर दुबे, मृत्युंजय तिवारी, बीडीओ प्रवेश कुमार साह, सीओ ओंकारनाथ स्वर्णकार, चिकित्सा प्रभारी डा. वीरेंद्र कुमार, डाक्टर के के सिंह, डाक्टर अनिल शाह, बीटीएम अजय साहू, संजय भगत, युगल किशोर साथी, विजय प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, ब्रजराज चौबे, दशरथ प्रसाद, रेखा पाठक, रजनीगंधा, बीपीएम पिकी कुमारी, रश्मि लकड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी