आक्सीजन प्लांट शुरू होने पर कोविड अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद, चरमराई व्यवस्था

संवाद सहयोगी गढ़वा सदर अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की शुरुआत होने पर अस्पताल में भ्व्यवस्था चरमरा गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:03 PM (IST)
आक्सीजन प्लांट शुरू होने पर कोविड अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद, चरमराई व्यवस्था
आक्सीजन प्लांट शुरू होने पर कोविड अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद, चरमराई व्यवस्था

संवाद सहयोगी, गढ़वा : सदर अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की शुरुआत होने पर डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। अस्पताल में 55 बेड की व्यवस्था अब कम पड़ने लगी है। जिले के कोविड मरीजों के अलावा पड़ोसी जिला पलामू तथा छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती जिले से भी मरीजों को लाकर भर्ती किया जा रहा है। लेकिन मरीजों की अधिक संख्या के कारण सेंट्रलाइज पाइपलाइन से मरीजों को जरुरत के अनुसार सही फ्लो पर आक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण यहां बाहर से आक्सीजन सिलिडर लाने की जरुरत अभी भी बनी हुई है।

-नाकाफी साबित हो रहा पीएसए प्लांट से आक्सीजन की आपूर्ति-

सदर अस्पताल परिसर में 29 अप्रैल 2021 को पीएसए आक्सीजन प्लांट से सेंट्रलाइज पाइपलाइन के जरिए मरीजों को बेड पर आक्सीजन देने की व्यवस्था शुरु की गई है। शुरु में 26 बेड पर ही सेंट्रलाइज पाइपलाइन से आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन गढ़वा में आक्सीजन आपूर्ति सुलभ होने के चर्चा के कारण डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में पड़ोसी जिले से भी कोविड मरीज आने लगे। अब 55 बेड पर सेंट्रलाइज पाइपलाइन के जरिए आक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था बनी है। जानकारों की मानें तो प्रति घंटा पांच हजार लीटर आक्सीजन आपूर्ति करने की क्षमता पीएसए प्लांट में है। जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों की तादाद को देखते हुए यहां करीब 18 हजार लीटर प्रति घंटा आक्सीजन की जरुरत है। इस कारण पीएसए प्लांट से आपूर्ति शुरु हो जाने के बावजूद बाहर से रिफिल कर लाए जा रहे आक्सीजन सिलिडर पर निर्भरता बनी हुई है।यहां प्रतिदिन 50 छोटे व सात से दस तक जंबो सिलिडर रिफिल कर लाए जाते हैं।

-सदर अस्पताल में आक्सीजन सिलिडर व रेगुलेटर की हो रही किल्लत-

कोविड अस्पताल में सेंट्रलाइज पाइपलाइन के जरिए पीएसए प्लांट से आक्सीजन की आपूर्ति शुरु होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि सदर अस्पताल के नन कोविड मरीजों व जिले के अन्य सीएचसी में बाहर से रिफिल कर लाए जा रहे आक्सीजन सिलिडर की जरुरत पड़ेगी। लेकिन पीएसए प्लांट से अपर्याप्त आपूर्ति के कारण कोविड अस्पताल में ही आक्सीजन की किल्लत जैसी स्थिति बन रही है। सदर अस्पताल में सामान्य वार्ड में मरीज को आक्सीजन की जरुरत पड़ने पर आक्सीजन मिलना कठिन हो जा रहा है।

chat bot
आपका साथी