सीमा पर पांचवें दिन 125 की हुई जांच, एक पाजिटिव

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) राज्य में दिन-प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच जांच चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:11 PM (IST)
सीमा पर पांचवें दिन 125 की हुई जांच, एक पाजिटिव
सीमा पर पांचवें दिन 125 की हुई जांच, एक पाजिटिव

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): राज्य में दिन-प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। गढ़वा जिला के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर शनिवार को लगातार पांचवें दिन झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर विलासपुर में शिविर लगाकर यूपी के रास्ते अन्य राज्यों से झारखंड में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का कोविड-19 जांच की जा रही है।पांचवें दिन देश के विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश के रास्ते झारखंड में प्रवेश करने वाले कुल 125 लोगों का एंटीजेन कीट के माध्यम से कोविड-19 जांच किया गया। इसमें गुजरात से उत्तर प्रदेश के रास्ते झारखंड में प्रवेश किए एक व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाया गया। जिसे तत्काल एंबुलेंस से जिला मुख्यालय गढ़वा में बने कोविड-19 सेंटर भेजा गया। झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर विलासपुर में आयोजित शिविर में यूपी की ओर से 5 दिनों से झारखंड में प्रवेश करने वाले कुल 677 लोगों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया जा चुका है। इसमें अधिकतर सैंपल पलामू लैब में जांच के लिए भेजा गया है। सीमा पर 5 दिनों से लगातार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यूपी की ओर से आने वाले सभी लोगों का कोविड-19 जांच किया जा रहा है। शिविर के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पांचवें दिन अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सुचित्रा कुमारी ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर एमपीडब्ल्यू विनीत पांडेय, अजय कुमार, दिलीप कुमार, नंद कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी