जानकारी के अभाव में लोगों को नहीं मिल पा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ: भानु प्रताप शाही

संवाद सूत्र भवनाथपुर (गढ़वा) टाउनशिप स्थित बीएसएम कॉलेज के सभागार में भाजपा विधायक भानु प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM (IST)
जानकारी के अभाव में लोगों को नहीं मिल पा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ: भानु प्रताप शाही
जानकारी के अभाव में लोगों को नहीं मिल पा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ: भानु प्रताप शाही

संवाद सूत्र, भवनाथपुर (गढ़वा): टाउनशिप स्थित बीएसएम कॉलेज के सभागार में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा भवनाथपुर विधानसभा अंतर्गत सभी प्रखंडों के मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधियों के साथ सांगठनिक स्थिति सहित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तदोपरान्त प्रत्येक प्रखंड के मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में प्रतिनियुक्त विभागवार विधायक प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड में चल रहे केंद्र एवं राज्य प्रायोजित जनहित के योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर बारी बारी से समीक्षा की गई। प्रतिनिधियों के द्वारा योजनाओं के संचालन से संबंधित आ रही दिक्कतों से विधायक को अवगत कराया गया तथा सुधार हेतु प्रस्ताव दिया गया। विभागवार समीक्षा में स्वास्थ्य,थाना, शिक्षा, पेयजल, खनन, वन विभाग, जनवितरण, सामाजिक सुरक्षा, विकास, अंचल, बैंक, कृषि, श्रम, भूमि संरक्षण, मनरेगा, विधायक मद, बिजली, सिचाई, आवास, समाज कल्याण, कल्याण, मत्स्य, बाल विकास, गव्य विकास पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। मौके पर प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा सैकड़ो जनहित की उपयोगी योजनाएं है। जिसकी सही जानकारी नहीं होने के कारण लोगो को लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए विभागवार विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। आप सबों का नैतिक कर्तव्य है कि जरूरतमंदों को उचित सहायता योजनाओं के कराएं।

क्योंकि भाजपा का उद्देश्य भी अंत्योदय विकास है। वैसे लोगो को लाभ दिलवाएं जो आज तक विकास से कोसों दूर एवं वंचित है। अगर इस कार्य में जो भी अधिकारी आप सबों को सहयोग नही करते हो तो मुझे बताएं। मैं वैसे अधिकारियों को ठीक करूंगा।

बैठक की की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव एवं संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौबे ने की। इस मौके पर विधान सभा प्रभारी भगत दयानंद यादव, जिला प्रतिनिधि राजीव रंजन तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, पुष्परंजन कुमार, अनुमंडल प्रतिनिधि दयानंद सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, अलख निरंजन प्रसाद, विकास पांडेय, बाबूलाल यादव, दिलीप यादव, भानु गुप्ता, विपिन चौबे, पंकज सिंह, सुमन गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित, पंकज विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा सहित सभी मंडल के विधायक प्रतिनिधि एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी