समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले सुलभ न्याय व सरकारी योजनाओं का लाभ : एडीजे

संवाद सहयोगी गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा द्वारा सोमवार को विभिन्न प्रखंडों में वि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:31 PM (IST)
समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले सुलभ न्याय व सरकारी योजनाओं का लाभ : एडीजे
समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले सुलभ न्याय व सरकारी योजनाओं का लाभ : एडीजे

संवाद सहयोगी, गढ़वा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा द्वारा सोमवार को विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरुकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक पदाधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान विधिक जानकारी के साथ ही सखी मंडल की महिलाओं के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। गढ़वा प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एडीजे-4 संजीव कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप निशिथ बाड़ा व गढ़वा अंचल अधिकारी कुमार मयंक भूषण उपस्थित थे। इस दौरान 1053 सखी मंडल की महिलाओं के बीच तीन करोड़ 71 लाख 35 हजार रुपये सामुदायिक निवेश एवं चक्रीय निधि की राशि का वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के 20 लाभुकों के बीच 26 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र एवं छह लोगों को वृद्धा पेंशन तथा दिव्यांगता पेंशन का स्वीकृति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ न्याय एवं गरीबी उन्मूलन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ लोगों को जागरुकत करने को लेकर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डीएलएसए सचिव संदीप निशिथ बाड़ा ने नालसा, झालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि दो अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक जिले के प्रत्येक प्रखंडों में जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति न्याय के लिए भटक रहा है तो उनसे संपर्क करे, त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सीओ कुमार मयंक भूषण ने कहा कि गढ़वा अंचल में पारदर्शी तरीके से कार्य किया जा रहा है। आम लोगों के कार्यों के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं। धन्यवादज्ञापन कल्याणपुर के मुखिया विनोद चंद्रवंशी ने किया। मौके पर अरुण दूबे, रमाशंकर चौबे समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी