अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संगठनों ने लगाया शिविर, लोगों ने किया योग

संवाद सहयोगी गढ़्वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को विभिन्न संगठनों द्वारा अलग अलग स्थानों पर योगा दिवस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:27 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संगठनों ने लगाया शिविर, लोगों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संगठनों ने लगाया शिविर, लोगों ने किया योग

संवाद सहयोगी, गढ़्वा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को विभिन्न संगठनों द्वारा अलग अलग स्थानों पर योग शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए योग किया। इस अवसर पर लोगों नियमित रूप से योग करने तथा निरोग रहने का संकल्प लिया। साथ ही इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों में योग शिविर लगाया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि योग कर निरोग हो सकते हैं। भारत को मजबूत बनाने एवं स्वस्थ रहने के लिए सभी लोग नियमित रूप से योग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व में स्थान दिलाया है। उनके प्रयास से ही आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। वहीं वैदिक विद्या कुलम में योग शिविर लगाया गया। जिसमें अरूण मिश्रा उर्फ फलाहारी बाबा ने लोगों को योग के गुर सिखाए। मौके पर अमित कुमार पाठक,सुषमा पाठक ,राजन श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, गुप्तेश्वर मिश्र ,विकास सिंह , चंद्र प्रकाश ,अर्चना आदि उपस्थित थे। वहीं रामासाहू उच्च विद्यालय परिसर, संघत मोहल्ला समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा लोगों ने योग किया। भाजपा नगर मंडल द्वारा भी नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्श्यप के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में योग शिविर लगाकर बच्चों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से योग के गुर सिखाए गए। इन कार्यक्रमों में मुरली श्याम सोनी, चंदन जायसवाल समेत शहर के गण्मान्य लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी