हिदू धर्म में नववर्ष का आरंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है: ब्रजेश

संवाद सूत्र भवनाथपुर(गढ़वा) टाउनशिप के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नव संवत्सर 2078 हिन्दू नववर्ष की शुरुआत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:25 PM (IST)
हिदू धर्म में नववर्ष का आरंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है: ब्रजेश
हिदू धर्म में नववर्ष का आरंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है: ब्रजेश

संवाद सूत्र, भवनाथपुर(गढ़वा): टाउनशिप के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नव संवत्सर 2078 हिन्दू नववर्ष भगवा पताका के साथ मनाया गया। मंगलवार को एक खूबसूरती, एक ताजगी, एक सपना, एक सच्चाई, एक कल्पना, एक एहसास, एक आस्था एवं एक विश्वास के साथ की एक अच्छे साल की शुरुआत हो इस संकल्प के साथ विद्यालय के वंदना सभागार में प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा भारत माता पूजन व डा. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उत्त्साह के साथ मनाया गया। ब्रजेश कुमार सिंह ने हिन्दू नववर्ष के बारे में सभी विद्यालय परिवार व समाज के लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया की आखिर ये हिन्दू नववर्ष क्यों मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में नववर्ष का आरंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। इसलिए इस दिन से नए साल का आरंभ भी होता है। आज हम अपनी संस्कृति को भूल गए और लगभग 200 वर्षो से गुलाम रहे पश्चिमी सभ्यता को अपना कर 01 जनवरी को हैप्पी न्यू ईयर संदेश, 31 दिसम्बर की मध्य रात्रि से ही केक काट व नृत्य संगीत में डूब कर मनाने लगे हैं। यह सभ्यता हमारी नहीं है हम हिन्दू है। हिन्दू नववर्ष के अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों को आन लाइन गूगल मीट एप से जोड़कर घर पर संध्या में दीप दीप जलना व घर पर भगवा ध्वज लगाना और अच्छे अच्छे पकवान बनाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही नववर्ष के उपलक्ष्य में विद्यालय में अभिनंदन पत्र प्रतियोगिता 2021-22 कराया गया। जिसमे प्रथम स्थान बहन मानसी सिंह कक्षा 09, द्वितीय बहन निशु सिंह कक्षा 10, तृतीय आरती कुमारी कक्षा 10 को प्राप्त हुआ। इस मौके पर समीर साहू, अंकित सिंह, विभा पांडेय, रूपलता, चंदन सरकार, अदिति, सुमन, मीरा, राकेश, विकास, योगेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं विद्यालय के सचिव अरविद प्रताप सेंगर ने उपस्थित लोगों को वर्चुअल नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी