कोरोना के बहाने युवा प्रकृति के नजदीक : श्रीकांत

कोरोना वायरस जैसी बीमारियां इस वर्तमान पीढ़ी को प्रकृति के नजदीक जाने का अवसर दी है कोरोना वायरस जैसी बीमारियां इस वर्तमान पीढ़ी को प्रकृति के नजदीक जाने का अवसर दी है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:43 PM (IST)
कोरोना के बहाने युवा प्रकृति के नजदीक : श्रीकांत
कोरोना के बहाने युवा प्रकृति के नजदीक : श्रीकांत

संवाद सूत्र, श्रीबंशीधर नगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागृति की बैठक शुक्रवार को पाल्हे कला में स्थित श्री आशुतोष महादेव मंदिर के पंचवटी परिसर में कोविड-19 को ध्यान में रखकर शारीरिक दूरी के साथ हुई। बैठक की शुरुआत नीम का पौधा लगाकर की गई। पौधा श्रीकांत मिश्रा के द्वारा लगाया गया। श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी बीमारियां इस वर्तमान पीढ़ी को प्रकृति के नजदीक जाने का अवसर दी है। शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा मानव यदि प्रकृति के नियमों को तोड़कर चलने की कोशिश करेगा तो उसका स्वयं सर्वनाश तय है। शिक्षक अखिलेश प्रसाद ने कहा कि आज सब वैश्विक महामारी के दौर में घरों में दुबक त्राहिमाम करने को मजबूर हैं, तो प्रकृति अपने वास्तविक स्वरूप को प्राप्त कर रही है। शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपराएं प्रकृति सम्मत है और आज के दौर में दुनिया को संदेश दे रही हैं।

chat bot
आपका साथी