पर्यावरण परिवार ने चलाया जागरूकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाि पांडेय व मुकेश निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में पारिजात व अन्य वृक्षों के पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों को भी पेड़ लगाने के प्रति प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:39 PM (IST)
पर्यावरण परिवार ने चलाया जागरूकता अभियान
पर्यावरण परिवार ने चलाया जागरूकता अभियान

संवाद सहयोगी, गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पर्यावरण परिवार द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसको लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा लोगों से पेड़ लगाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण परिवार से जुड़े लोगों ने संस्था के अध्यक्ष डॉ. पातंजलि केशरी के नेतृत्व में पौधारोपण भी किया गया तथा लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के सदस्यों ने सदर अस्पताल के बाहरी चारदीवारी के किनारे पौधे लगाए। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एनके रजक, नितिन तिवारी, अमित कुमार शुक्ला, बिपिन बिहारी तिवारी, राकेश रंजन, इस्तेयाक रजा, दामोदर राम, मो. एकराम, रितेश केशरी, संतोश कुमार, बबलू दुबे, अमित कपि, नीरज केशरी, राकेश रंजन, मोहसिन, अब्दुल मन्नान आदि उपस्थित थे। - पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण :

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय व मुकेश निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में पारिजात व अन्य वृक्षों के पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों को भी पेड़ लगाने के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नेताद्वय ने कहा कि पेड़ पौधे मनुष्य से सबसे अच्छे मित्र हैं। क्योंकि वह दूषित हवा को शुद्ध कर हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं पेड़ पौधों से हमें फल, फूल, लकड़ी आदि भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज हमें विभिन्न प्रकार के संकट झेलने पड़ रहें हैं तथा हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। मौके पर विनय कुमार चौबे, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, आशुतोष सिंह, पवन सिंह, नरेंद्र राम, रामजी मेहता, झूलन सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी