पुलिस ने तीन गांवों में संचालित अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रानीताली परसाखांड़ एवं जाहरसरई गांव के पहाड़ी के तलहटी में संचालित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। थाना प्रभारी रणविजय नारायण सिंह के नेतृत्व में शराब माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:19 AM (IST)
पुलिस ने तीन गांवों में संचालित अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त
पुलिस ने तीन गांवों में संचालित अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

संसू, मझिआंव : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रानीताली, परसाखांड़ एवं जाहरसरई गांव के पहाड़ी की तलहटी में संचालित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। थाना प्रभारी रणविजय नारायण सिंह के नेतृत्व में शराब माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। उक्त दोनों गांवों से पुलिस ने जावा महुआ तथा निर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। रणविजय नारायण सिंह ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में थाना क्षेत्र के अंदर शराब का अवैध धंधा को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को फिर से शराब नहीं बनाने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी मुनेश्वर राम विरोधी, बीरबल राम समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी