20 दिसंबर से शुरू होगी भाजपा की पदयात्रा

- भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक विस क्षेत्र में 150 किलोमीटर की करेंगे पदयात्रा - आम जनता से पूछेंगे सरकार की योजनाओं का हाल फोटो- जीएआरपी-

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 04:35 PM (IST)
20 दिसंबर से शुरू होगी भाजपा की पदयात्रा
20 दिसंबर से शुरू होगी भाजपा की पदयात्रा

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से आगामी 20 दिसंबर से शुरू होने वाली पदयात्रा की सफलता पर चर्चा की गई। पदयात्रा आगामी 5 जनवरी तक चलेगी। जिसमें भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस दौरान आम लोगों से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का हाल पूछा जाएगा। लोगों से जानकारी ली जाएगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। पद यात्रा के पश्चात डोर टू डोर कैंपेन भी चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को पदयात्रा को सफल बनाने को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। बैठक में खादी राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय, पदयात्रा के प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, ओमप्रकाश तिवारी, शारदा महेश प्रताप देव, अंजनी तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल, भोला चंद्रवंशी, अमित तिवारी, संध्या ¨सह, अनंत प्रताप देव, विवेकानंद तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी