भंडरिया बीडीओ के खिलाफ एकजुट हुए कर्मी, तबादले की मांग

भंडारिया (गढ़वा) अंचल व प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:14 PM (IST)
भंडरिया बीडीओ के खिलाफ एकजुट हुए कर्मी, तबादले की मांग
भंडरिया बीडीओ के खिलाफ एकजुट हुए कर्मी, तबादले की मांग

भंडारिया (गढ़वा): अंचल व प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर विरोध किया। कर्मियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए बीडीओ का स्थानांतरण करने की मांग उपायुक्त से की। सभी कर्मियों द्वारा उपायुक्त के नाम दिए गए आवेदन में कहा गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी की कार्यशैली एवं उनके अमर्यादित व्यवहार तथा असंसदीय भाषा के इस्तेमाल से सभी कर्मी आहत व परेशान हैं। यह भी आरोप लगाया कि बीडीओ गलत कार्य के लिए दबाव डालते हैं। कार्य न करने की स्थिति में सभी कर्मियों को उच्च अधिकारियों का डर दिखाकर गलत कार्य करने के लिए बाध्य करते हैं। कर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। ऐसी विषम परिस्थिति में दबाव मुक्त होकर कार्य करने में कर्मियों को काफी कठिनाइयां हो रही हैं। कर्मी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के साथ कार्य करने में सक्षम नहीं है। सभी कर्मियों का सामूहिक रूप से किसी दूसरे जगह के लिए स्थानांतरण कर दिया जाए। आवेदन देने वालों में उपेंद्र कुमार प्रभारी प्रखंड प्रधान सहायक, अजय कुमार राम लिपिक, राकेश कुमार सिंह प्रभारी प्रधान सहायक अंचल, पंकज विश्वकर्मा प्रखंड समन्वयक, रविद्र कुमार व प्रवीण दुबे जनसेवक, विवेकानंद तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर, मोतीचंद प्रसाद व जितेंद्र कुमार अनुसेवक अंचल, असीम भेनित तिग्गा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सुरेंद्र ठाकुर पंचायत सचिव, पवन कुमार सिंह जितेंद्र कुमार व संजीव कुमार राजस्व उपनिरीक्षक, अयोध्या रजक सहायक, अजय कुमार पंचायत सचिव, आदि कर्मियों का नाम शामिल है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने पूछे जाने पर कहा कि दबाव में काम के दौरान अगर किसी को कुछ डांट फटकार हुई होगी तो इसका मुझे अफसोस है। हो सकता है इसी को मुद्दा बनाकर लोग विरोध कर रहे हैं। एक प्रखंड कर्मी व एक अंचल कर्मी ने तो ा कुछ दिन पूर्व मुझे ही गाली दी थी। जिसकी शिकायत में मैने उच्च अधिकारियों से भी की थी।

chat bot
आपका साथी