तिहरे हत्याकांड की गुत्थी उलझी, महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

लीड के साथ शोभा देवी के पति ससुर व सास को गढ़वा पुलिस ने लिया हिरासत में जटा गांव में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:33 PM (IST)
तिहरे हत्याकांड की गुत्थी उलझी, महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
तिहरे हत्याकांड की गुत्थी उलझी, महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

लीड के साथ

शोभा देवी के पति, ससुर व सास को गढ़वा पुलिस ने लिया हिरासत में

जटा गांव में हत्याकांड को लेकर हो रही है कई तरह की चर्चाएं

अंजनी उपाध्याय

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव में 19 अप्रैल को हुई तिहरे हत्याकांड के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल हत्याकांड की गुत्थी उलझी हुई है।

एक महिला व उसके दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। अनुसंधान में जुटी पुलिस मृत महिला के पति सत्यदेव उर्फ बबलू रजक, ससुर कामेश्वर व सास दौलतिया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या के पांच से छह से घंटे बाद मृतकों के परिवार वालों ने ही गांव वालों को इस घटना की जानकारी दी थी। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। स्वजनों के विरोधाभासी बयान भी सामने आ रहा है। महिला के ससुर कामेश्वर बैठा के अनुसार वह बीच में एक बार घर आया था, आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं मिली इसलिए वापस चला गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सत्यदेव ने कुछ दिन पहले बालू लदे ट्रैक्टर को अपने खेत से होकर जाने से रोक दिया था। इस रंजिश में उसकी पत्नी व दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। एक और चर्चा के अनुसार सत्यदेव व उसके स्वजातीय पड़ोसियों के बीच एक कुएं में मिट्टी भर देने को लेकर विवाद हुआ था। जबकि एक अन्य चर्चा के अनुसार सत्यदेव का किसी महिला से चक्कर चल रहा था। शोभा देवी को रास्ते से हटाने के लिए एक साजिश के तहत सत्यदेव व उसके स्वजनों ने ही हत्या कर दी है।

पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

इधर, शोभा देवी के पिता पलामू जिले के खैरा-ढाचाबार निवासी रामेश्वर बैठा ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर अपने दामाद सत्यदेव, समधी कामेश्वर बैठा व समधीन दौलतिया देवी साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया है। रामेश्वर के अनुसार दामाद सत्यदेव ने नया घर बनाने के लिए उनसे पैसे की मांग की थी, पैसा नहीं देने से वह नाराज था। इस कारण भी हत्या कर दी गई होगी।

chat bot
आपका साथी