शहर के कचरे से बनेगा जैविक खाद

जागरण संवाददाता गढ़वा नगर परिषद द्वारा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कचरा रिसाइकलिंग यार्ड का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:08 PM (IST)
शहर के कचरे से बनेगा जैविक खाद
शहर के कचरे से बनेगा जैविक खाद

जागरण संवाददाता, गढ़वा: नगर परिषद द्वारा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कचरा रिसाइकलिंग यार्ड का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। चारदीवारी का निर्माण कार्य 90 फीसद से ज्यादा पूरा हो चुका है। यह जानकारी नप अध्यक्ष पिकी केशरी ने दी। उन्होंने कहा कि जैसे ही चारदीवारी का कार्य पूरा हो जाएगा। वैसे ही प्रोसेसिग प्लांट का कार्य शुरू हो जाएगा। उसके बाद जितना भी शहर से कचरा निकलेगा उसे प्लांट में भेजकर उसकी रिसाइकलिंग की जाएगी। उस रिसाइक्लिग से जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा। जैविक खाद निर्माण के लिए जिस कंपनी को टेंडर दी गई है उस कंपनी द्वारा खाद सस्ते दर पर किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। खाद जैविक होगा। उन्होंने कहा कि इस प्लांट को चालू हो जाने के बाद कम से कम गढ़वा नगर परिषद के 200 से ज्यादा लोगों को रोजगार से वहां जोड़ा जाएगा। उपाध्यक्ष मीरा पांडेय सहित सभी वार्ड पार्षदों के सहयोग से शहर को सजाने एवं संवारने का कार्य तैयार रोड मैप के अनुसार किया जा रहा है। कहा कि शहरी जलापूर्ति योजना का काम इस साल पूर्व हो जाएगा। साथ ही नीलांबर-पीतांबर नगर पार्क का निर्माण दो महीने के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। जबकि रामबांध तालाब एवं बस स्टैंड का टेंडर जल्द निष्पादन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टाउन हॉल का टेंडर दो दिन पहले निकाला जा चुका है। शहर में एक सुंदर और भव्य टाउन हाल बनाया जाएगा। इसका डीपीआर बन चुका है। गढ़वा के लोग लंबे समय से टाउन हाल बनने का इंतजार कर रहे हैं। शहर को सुंदर बनाने का काम लगातार जारी है।

chat bot
आपका साथी