स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे सुभाषचंद्र बोस

संवाद सहयोगी गढ़वा भाजयुमो जिला इकाई द्वारा शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:38 PM (IST)
स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे सुभाषचंद्र बोस
स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे सुभाषचंद्र बोस

संवाद सहयोगी, गढ़वा : भाजयुमो जिला इकाई द्वारा शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। इन्होंने देशहित के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। आजादी के आंदोलन के दौरान सुभाषचंद्र बोस ने युवाओं से आह्वान करते हुए एक एक नारा दिया था तुम मुझे खुन दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सुभाषचंद्र बोस ने देश के युवाओं को एकत्रित कर 1942 में आजाद हिद फौज का गठन कर युवाओं का एक बड़ा संगठन खड़ा किया। उन्होंने दिल्ली चलो का नारा भी दिया था। इससे अंग्रेजों में भारी खलबली मच गई थी। अगर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जीवित होते तो वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री होते। कहा कि कांग्रेस ने महापुरुषों को कभी भी देश में सम्मान नही दिया। लेकिन भाजपा सरकार ने देश के महापुरुषो को सम्मान दिया है। मंत्री अविनाश पासवान ने कहा कि देश जब अंग्रेजी हुकुमत की गुलामी में चल रहा था तो उस समय नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश को आजादी दिलाने के लिए कुछ अन्य देशों से मिलकर आजाद हिद फौज का गठन कर युवाओं को अंग्रेजों के खिलाफ प्रेरित कर रहे थे। जिसके परिणाम स्वरुप 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र दूबे, राजीव रंजन तिवारी, मीना गुप्ता, भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने भी संबोधित किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री मनोज पाठक ने किया। मौके पर भाजपा नेत्री वीणा पाठक ,रामसरेश तिवारी ,रामबचन राम, अमन चौबे, शैलेश तिवारी ,शुभम गुप्ता, संजय जायसवाल, कंचन कुमार, सुमेर चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी