श्रीराम मंदिर के लिए 25 पीढि़यों के लोगों ने किया आंदोलन: वीरेंद्र

जागरण संवाददाता गढ़वा विश्व हिदू परिषद बिहार झारखंड एवं बंगाल के क्षेत्र मंत्री वीरेंद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:31 PM (IST)
श्रीराम मंदिर के लिए 25 पीढि़यों के लोगों ने किया आंदोलन: वीरेंद्र
श्रीराम मंदिर के लिए 25 पीढि़यों के लोगों ने किया आंदोलन: वीरेंद्र

जागरण संवाददाता, गढ़वा: विश्व हिदू परिषद बिहार, झारखंड एवं बंगाल के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को लेकर शनिवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने संघ कार्यालय में अभियान के निमित्त कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंदिर आंदोलन से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। वीरेंद्र विमल ने कहा कि हिदू समाज के 25 पीढि़यों के लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के आंदोलन में भाग लिया। मंदिर आंदोलन के दौरान सरयू कई बार रक्त से लाल हुई। बाबर के सेनापति ने मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण करवाया था। बाबर के नाम का प्रतीक हटाने एवं मंदिर निर्माण के लिए हिंदू समाज कभी झुका नहीं एवं कभी टूटा नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपार संघर्ष की। हम संघर्ष करते गए और अंततोगत्वा विजयश्री प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कई राजा-महाराजाओं एवं उनकी रानियों ने मंदिर के लिए संघर्ष किया। महारानी अहिल्या बाई होलकर महाराष्ट्र से एवं महारानी जाया कुमारी इंदौर से आकर संघर्ष किया। श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो इसको लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में 1984 में संतों की बड़ी बैठक हुई। जिसमें पांच हजार से अधिक संतों ने एवं स्वर्गीय अशोक सिघल ने भाग लिया एवं आंदोलन को चर्मोत्कर्ष पर ले जाने का निर्णय लिया गया। दो नवंबर 1989 को पूरे देशभर में शीला पूजन हुआ। इस दौरान 2.80 लाख से अधिक स्थानों पर शीला पूजन का कार्यक्रम किया गया। फलस्वरूप आज श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। बैठक का संचालन मंदिर निर्माण अभियान के सह संयोजक आशीष वैद्य ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रशिक्षण प्रमुख ज्वाला तिवारी, महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य पलामू विभाग प्रमुख धनंजय सिंह, संघ के जिला कार्यवाह नितेश, अभियान के जिला संयोजक राजेश प्रताप देव, हिसाब प्रमुख कृष्णमुरारी पांडेय, विहिप के विभाग किशोरी लाल लाठ, श्यामनंद पांडेय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, किशोर, सोनी सिंह, विनीत शरद, अरुण अग्रहरि, विशाल, अभिषेक, शुभम केशरी, रवि दास, संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी