भूमि पूजन पर दुल्हन की तरह सजा गढ़वा शहर

-रंग बिरंगे बैलून व महावीरी झंडे से पटा शहर - पूरी तरह श्रीराम की भक्ति में रंगा गढ़वा फोटो- जीएआरपी-

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:48 PM (IST)
भूमि पूजन पर दुल्हन की तरह सजा गढ़वा शहर
भूमि पूजन पर दुल्हन की तरह सजा गढ़वा शहर

संवाद सहयोगी, गढ़वा : श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को ले बुधवार को किए गए भूमिपूजन के अवसर पर गढ़वा का माहौल पूरी तरह राममय हो गया। भूमि पूजन को ले गढ़वा शहर को विभिन्न संगठनों द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया। शहर की सुंदरता देखते ही बन रही थी। शहर में मुख्य पथ समेत विभिन्न मोहल्लों को रंग बिरंगे बैलून से सजाया गया। जिससे सुंदरता को चार चांद लग गया। विभिन्न चौक चौराहे एवं जगह जगह पर लगाए गए महावीरी झंडे लोगों को रामनवमी की याद दिला गई। विभिन्न रामनवमी पूजा समिति द्वारा शहर को सजाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भूमि पूजन के कार्यक्रम के साथ जगह जगह पर लोगों के बीच मिठाई बांटने का दौर शुरू हुआ। भूमि पूजन की खुशी में लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। दिन में भूमिपूजन की खुशी मनाने के बाद शाम को लोगों ने पूर्व में शहर को रोशनी से जगमगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शाम को लोगों ने अपने अपने घरों में तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीया व मोमबत्ती जलाई। दीये की रौशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। ऐसा महसूस हो रहा हो जैसे फिर से दीवाली आ गई हो। लोगों में दीये जलाने को ले काफी उत्साह देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी