देश ने खोया वीर सपूत, भारत के लिए बड़ी क्षति

संवाद सहयोगी गढ़वा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत माता के वीर सपूत सीडीएस विपिन रावत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:42 PM (IST)
देश ने खोया वीर सपूत, भारत के लिए बड़ी क्षति
देश ने खोया वीर सपूत, भारत के लिए बड़ी क्षति

संवाद सहयोगी, गढ़वा : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत माता के वीर सपूत सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 11 जवानों की मौत पर विभिन्न संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है तथा इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इस दुर्घटना को ले विभिन्न संगठनों द्वारा अलग अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया तथा सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी तथा जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा काली स्थान मंदिर के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि भारत माता के वीर सपूत सेनापति सीडीएस विपिन रावत का असामयिक निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं की जा सकती। उनके कुशल नेतृत्व में देश की सेना का मनोबल शिखर पर पहुंचा। उन्होंने साहसिक कदम उठाए और देश की सेना को अत्याधुनिक बनाते हुए सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। जिससे भारतीय सेना का विश्व के मानचित्र पर कुशल एवं साहसिक सेना के रूप में उपस्थिति दर्ज हो सकी। इसमें सीडीएस विपिन रावत का बहुत बड़ा योगदान रहा है । उनके अदम्य साहस एवं कुशल रणनीति से देश की सेना ने पाकिस्तान एवं चीन को मानसिक रूप से एवं वीरता पूर्वक उन्हें करारा जवाब दिया। कई बार पीछे हटने पर मजबूर किया । भारत माता के वीर सपूत को देश हमेशा याद रखेगा । शोक सभा में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य राज कुमार मद्धेशिया, विजय केसरी, प्रदीप पासवान, सूरज गुप्ता, मीडिया प्रभारी रिकू तिवारी ,सुरेश केसरी , ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रवींद्र जायसवाल ,मनोज पाठक, राजाराम दुबे, उमेश कश्यप, बंधु राम ,कुमार सौरव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी