गढ़वा समेत झारखंड के चार जिलों में लगेगा सोलर पावर प्लांट

संवाद सहयोगी गढ़वा केंद्र सरकार द्वारा बहुत जल्द गढ़वा समेत झारखंड के चार जिलों को सोल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:29 PM (IST)
गढ़वा समेत झारखंड के चार जिलों में लगेगा सोलर पावर प्लांट
गढ़वा समेत झारखंड के चार जिलों में लगेगा सोलर पावर प्लांट

संवाद सहयोगी, गढ़वा : केंद्र सरकार द्वारा बहुत जल्द गढ़वा समेत झारखंड के चार जिलों को सोलर पावर प्लांट का तोहफा दिया जाएगा। इसके निर्माण की स्वीकृति केंद्रीय विद्युत, नवीन, नवीनीकरण उर्जा मंत्रालय द्वारा प्रदान कर दी गई है। जल्द इसका डीपीआर तैयार होगा तथा इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सकेगी। इस संबंध में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था तथा केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह को पत्राचार भी किया गया था जिसके बाद मंत्री ने इसे सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन पावर प्लांट का निर्माण गढ़वा, पलामू, देवघर व सिमडेगा जिले में किया जाएगा। जिससे इन जिलों में विद्युत समस्या का निदान हो सकेगा तथा यहां नियमित रूप से बिजली मिल सकेगी। इस संबंध में सांसद विष्णुदयाल राम ने बताया कि उनके द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र गढ़वा व पलामू में सोलर प्लांट लगाने को लेकर लगातार लोकसभा में मामले को उठाते रहे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री, विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय, भारत सरकार को पत्राचार भी किया था। इसके उपरांत उन्होंने मंत्री से मुलाकात कर सोलर पावर प्लांट लगाने का अनुरोध भी किया था। उनके पत्रांक 241, दिनांक आठ फरवरी 2021 का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने उन्हें इस आशय से अवगत कराया है। साथ ही जानकारी दी है कि झारखंड राज्य के पलामू, गढ़वा, देवघर एवं सिमडेगा जिला में 20-20 मेगावाट क्षमता के चार सोलर पावर प्लांट की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए प्लांट की स्थापना के लिए सचिव, उर्जा विभाग, झारखंड सरकार को पत्र लिखकर अविलंब डीपीआर तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू एवं गढ़वा दोनों जिलों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नही मिल पाती है। पूर्व में थर्मल पावर प्लांट की स्थापना की कोशिश हुई थी । मगर सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद प्रदूषण एवं पर्यावरण को ध्यान में रखकर थर्मल पावर प्लांट की जगह पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कम समय में स्थापित होगा तथा इससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा। सांसद ने सोलर पावर प्लांट की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्री राज कुमार सिंह, विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय, भारत सरकार का आभार प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी