रमकंडा में हाथियों झुंड ने मचाया उत्पात, तीन युवकों को किया घायल

संवाद सूत्र रमकंडा (गढ़वा) रमकंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का उत्पा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:22 PM (IST)
रमकंडा में हाथियों झुंड ने मचाया उत्पात, तीन युवकों को किया घायल
रमकंडा में हाथियों झुंड ने मचाया उत्पात, तीन युवकों को किया घायल

संवाद सूत्र, रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथी जहां फसलों व घरों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं अब इनके निशाने पर आम लोग भी आ रहे हैं। बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव में जमकर उत्पात मचाया तथा तीन युवकों को पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों में दुधमनिया टोला निवासी भोला भुइयां के 16 वर्षीय पुत्र जितेंद्र भुइयां, छोटू भुइयां के 18 वर्षीय पुत्र धनपाल भुइयां एवं मुकेश भुइयां के 14 वर्षीय पुत्र मंदीप भुइयां का नाम शामिल है। घटना की जानकारी देते हुए घायल युवकों व ग्रामीणों ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे घर के समीप बने खलिहान में रखें गए धान की फसल को देखने के लिए तीनों लोग पुआल पर सोए हुए थे कि अचानक एकाएक हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया तथा अचानक हमला करते हुए दो युवक को सूढ़ में लपेटकर फेंक दिया। जबकि एक युवक को पैर से कुचल दिया। किसी तरह घायल तीन युवकों ने जान बचाते हुए घर पहुंचकर शोर गुल कर ग्रामीणों को बताया। तब जाकर गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टीन बजाकर, मशाल जलाकर,पटाखा छोड़कर गांव से जंगली हाथियों के झुंड को खदेड़ा। इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद घायल युवकों को इलाज के लिए गांव के ही निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उसके बाद हाथियों के झुंड ने करीब दो बजे रात उसी गांव में उत्पात मचाते हुए रामनारायण पांडेय के खलिहान में रखे गए करीब 100 बोझा धान कर फसल को चट कर गए। वहीं बचे धान के बोझा को तहस नहस कर बर्बाद कर दिया। इसके बाद राजकुमार भुइयां के खलिहान में रखे गए धान को भी चट कर गए । इसकी साथ ही भगवान साव के चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जल्द से जल्द वन विभाग से मुआवाजा की मांग की है ।वहीं ग्रामीणों में हाथियों के आतंक से भय का माहौल है। कुछ दिन पूर्व हाथियों के झुंड ने रमकंडा थाना क्षेत्र के कुशवार गांव निवासी चंदेश्वर सिंह के घर को गिरा दिया था,वहीं खलिहान में रखे धान को रौंदकर बर्बाद कर दिया था। चुटु भुइयां के खेत में लगे फसलों को खा गये थे। इसके अलावे शनिवार की रात हाथियों ने बरवा गांव में पहुंचकर रामसुंदर राम, शत्रुघ्न राम व विनोद राम के सहित कई अन्य किसानों के फसलों के रौंद कर बर्बाद कर दिया है। घटना की सूचना के बाद बलीगढ़ पंचायत के उपमुखिया मो. मुस्ताक मंसूरी ने घायल युवकों को इलाज के लिए 500 - 500 रुपये नगद राशि का सहयोग प्रदान किया। वहीं साथ ही हर तरह की विभागीय मदद का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी