संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई पुनर्गठित, एमपी केशरी बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता गढ़वा कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गढ़वा जिला इक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:56 PM (IST)
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई पुनर्गठित, एमपी केशरी बने अध्यक्ष
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई पुनर्गठित, एमपी केशरी बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, गढ़वा : कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की साधारण-सभा प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश रमण की उपस्थिति में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के प्रशाल में संपन्न हुई। भगवान नटराज की प्रतिमा पर पुष्पार्चन प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश रमण, प्रांत साहित्य विधा संयोजक डा. नथुनी पांडेय आ•ाद, गढ़वा जिला इकाई संरक्षक रामविलास प्रसाद, प्रांतीय मंत्री नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय', जिला प्रमुख डा. शंभु कुमार तिवारी, गढ़वा जिला इकाई अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी व भवनाथपुर इकाई अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से किया। इस मौके पर रामविलास प्रसाद ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों की वाहिका संस्कार भारती से जुड़कर वही कार्य कर सकते हैं जिनकी सोच सकारात्मक हो। डा. नथुनी पांडेय आजाद ने कहा कि संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई आज 19 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। यह जो जिला इकाई का पुनर्गठन हो रहा है उससे निश्चित ही भारतीय कला संस्कृति को पल्लवित पुष्पित करने में यह क्षेत्र अग्रणी रहेगा। राकेश रमण ने कहा कि अब जिला में एक ही समिति कार्य करेगी। उन्होंने पुरानी समितियों को भंग कर नई समिति की घोषणा की। इस नई समिति में संरक्षक रामविलास प्रसाद, डा. कुलदेव चौधरी, संजय सोनी एवं डा. पातंजलि कुमार केशरी को, परामर्शदात्री समिति में सीताराम पाठक, डा. लालमोहन मिश्र, जगतारण तिवारी, अजय कुमार शुक्ल, चंपा कुमारी को शामिल किया गया। वहीं अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी को, उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, ब्रजेश तिवारी व धीरज कुमार सिंह को, मंत्री पांडेय सूर्यकांत शर्मा को, सहमंत्री अंजलि शाश्वत को, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाठक को, साहित्य संयोजक डा शंभु कुमार तिवारी व पुरुषोत्तम पाठक को, नाट्य संयोजक प्रेम दीवाना व जय प्रकाश रमण को, संगीत संयोजक पांडेय पवन कुमार को, रूपसज्जा संयोजिका मीरा देवी को, रंगोली संयोजिका खुशबू कुमारी, तनु तिवारी व प्रज्ञा कुमारी को, चित्रकला संयोजिका रिया राशि को,

लोककला संयोजक अरविद कुमार तिवारी व दीपक लाल पांडेय, अर्चना कमलापुरी, जनसम्पर्क संयोजक विकास कुमार को, नृत्य संयोजिका सुमन लता को, व्यवस्था संयोजक दया शंकर गुप्ता व राजू सोनी को मनोनीत किया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में अमरेंद्र मिश्र,मृणाल कांति पाल, धर्मेंद्र कुमार दुबे, आशीष रंजन, कौस्तुभ तिवारी एवं अनुभव तिवारी को शामिल किया गया है। इस मौके पर रामविलास प्रसाद, सीताराम पाठक, जगतारण तिवारी, डा.नथुनी पांडेय, श्रवण शुक्ल,नीरज श्रीधर स्वर्गीय, डॉा शंभु कुमार तिवारी, श्याम नारायण पाण्डेय, खुशबू कुमारी, सुमन लता, मनोज सिन्हा, संजय सोनी, पांडेय पवन कुमार, दया शंकर गुप्ता, अंजलि शाश्वत, रिया राशि,कौस्तुभ तिवारी अनुभव तिवारी, अतुल राज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी