शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में कैरम क्लब का खेल पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

संवाद सहयोगी गढ़वा दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में रविवार को जिला खेल पदाधिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:02 PM (IST)
शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में कैरम क्लब का खेल पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में कैरम क्लब का खेल पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

संवाद सहयोगी, गढ़वा : दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में रविवार को जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने गढ़वा जिला कैरम संघ के तत्वावधान में आयोजित कैरम क्लब का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कैरम खेल के विकास में भरपूर सहयोग की बात कही। साथ ही उन्होंने गढ़वा जिला कैरम संघ के तत्वावधान में मीडिया कैरम कप कराने की घोषणा की। जिला खेल पदाधिकारी ने गढ़वा जिले से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कैरम खेल में अपना हुनर बिखेर रहे खिलाड़ियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में कैरम खेल को आगे बढ़ाने के लिए अपने विभाग से यथासंभव मदद करेंगे। उन्होने कहा कि मीडिया कप कैरम का पुरस्कार उनकी ओर से प्रायोजित होगा। युवाओं के साथ-साथ उन्होंने वेटरन कैरम प्रतियोगिता आयोजित कराने की भी बात कही। मौके पर जिला कैरम संघ के सचिव कमलेश सिन्हा ने गढ़वा में कैरम की शुरुआत तथा कैरम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले लोगों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 से जिले में कैरम खेल की गतिविधि प्रारंभ हुई। अब तक दर्जनों खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इनमें दीप्ति केशरी, मनीष केशरी, अमित केशरी, अनुप केशरी, श्याम कमलापुरी, अभिषेक, अरविन्द कश्यप, खुशबु कुमारी, आलोक कश्यप, चंदन कश्यप, त्रिपुरारी त्रिवेदी, अभिषेक तिवारी, शिवम, विवेक सिन्हा, धीरज गुप्ता, नीरज गुप्ता, रवि शंकर समेत कई ऐसे नाम हैं, जो अपने कैरम खेल की बदौलत गढ़वा जिला का नाम को उंचा किया है। गढ़वा जिला कैरम संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि कोरोना काल की समाप्ति के बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता गढ़वा में कराई जाएगी। उन्होने कहा कि इंडोर गेम्स में जिले में कैरम का खेल एक स्थापित तथा जाना पहचाना खेल है।

chat bot
आपका साथी