कलश यात्रा के साथ चिनियां में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

संवाद सूत्र चिनियां (गढ़वा) प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार रोड देवी धाम के पास श्री लक्ष्मी नारायण मह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:35 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ चिनियां में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू
कलश यात्रा के साथ चिनियां में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

संवाद सूत्र, चिनियां (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार रोड देवी धाम के पास श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हो गया। महायज्ञ के पहले दिन शुक्रवार को श्री स्वामी शेष नारायण आचार्य जी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल बाजार रोड देवी धाम स्थित से चलकर चिखुरापत्थररा देवी धाम, थाना चौक, बस स्टैंड, महावीर मंदिर, चिनिया-रंका मोड़ तथा रानीचेरी भ्रमण करते हुए चिरका गांव स्थित ढेगुरा नदी में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर अपने-अपने कलश में आचार्य जय प्रकाश उपाध्याय जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बाद नदी से जल भरा। साथ ही महाराज जी द्वारा कलश को संकल्पित करा कर विधिवत मंत्रोचार के बाद सभी हजारों श्रद्धालु जलभरा तथा चिरका गांव के कई टोलो में भ्रमण करते हुए पुन: वापस यज्ञ स्थल श्रद्धालु पहुंचे तथा यज्ञशाला में स्वामी शेष नारायण आचार्य के द्वारा मंत्रोचार कर कलश को स्थापित किया गया। स्वामी शेषनारायणा आचार्य जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को बताया गया कि 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलने वाले महायज्ञ में श्रद्धालुओं को किन-किन चीजों से परहेज करना है। साथ ही उन्हें किस तरह से यज्ञ में शामिल होकर विधि विधान का उपयोग करना है। तत्पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ शाला की परिक्रमा की तथा अंत में भगवान की आरती की गई। बताते चलें कि यज्ञ होने से चिनिया प्रखंड मुख्यालय पूरी तरह भक्तिमय वातावरण हो गया है। इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, सचिव बंधु राम, समिति के अरविद यादव, सागर यादव, अंबिका प्रसाद, रमेश यादव, अरविद यादव, कपिल प्रसाद, राजेश प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, विनोद यादव, बंशीधर यादव, हरिओम यादव, संजय यादव, अजीत प्रसाद, गणेश प्रसाद साहू, रामवृक्ष सिंह, महावीर सिंह, बाल्मीकि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी