डा. आंबेडकर ने वंचित वर्ग के लिए जीवन भर किया संघर्ष

संवाद सूत्र रंका (गढ़वा) आंबेडकर युवा क्लब सोनदाग के तत्वावधान में भारतीय संविधान निर्माता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:49 PM (IST)
डा. आंबेडकर ने वंचित वर्ग के लिए जीवन भर किया संघर्ष
डा. आंबेडकर ने वंचित वर्ग के लिए जीवन भर किया संघर्ष

संवाद सूत्र, रंका, (गढ़वा) : आंबेडकर युवा क्लब सोनदाग के तत्वावधान में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के 130 वीं जयंती समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष रामाराम के अध्यक्षता में किया गया आयोजित इस समारोह में कार्यक्रम का उद्घाटन अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सह बामसेफ स्टेट समन्वयक रघुराई राम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। .इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर जीवन पर्यंत दलित शोषित पीड़ित अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग की लोगों के बेहतरी के लिए संघर्ष करते रहे। इस काम के लिए उन्हें काफी अपमानित भी होना पड़ा , लेकिन उन्होंने संघर्ष नहीं छोड़ा। आज दुनिया के लगभग डेढ़ सौ देशों में डा. आंबेडकर को याद किया जा रहा है। बसपा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र साव ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को 1990 में 27 प्रतिशत आरक्षण मिला। लेकिन आज तक पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में मात्र 12 प्रतिशत भागीदारी मिल पाई है। जो गंभीर चिता का विषय है । इस अवसर पर जिला के प्रसिद्ध कलाकार मनोज भारती एवं कुमारी दीपमाला एवं उनके साथियों के द्वारा आंबेडकरवादी मिशन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन शिक्षक जवाहर राम ने किया। मौके पर शिक्षक डोमन राम ,पंचायत सेवक परमानंद राम, गिरवर राम, पूर्व बीडीसी सीताराम ,मालती देवी, विजय राम, संजय राम राजेश कुमार सतीश राम, देवनाथ राम ,कल्लू राम ,सुरेंद्र राम ,नारायण राम ,अर्जुन कुमार, कृष्णा राम, सत्येंद्र राम, सुखारी राम, विक्रम कुमार भारती, सुभाष कुमार रवि ,संदीप कुमार ,जितेंद्र राम ,सुमन कुमार, शंभू राम ,आशीष कुमार, सतेंद्र राम , जमुना प्रसाद ,राजकुमार साहू, दयाशंकर ठाकुर, बिहारी ठाकुर ,संजय सोनी महेंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार ,चंदन कुमार ,महावीर कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार ,राजेश कुमार, अजय कुमार ,कपिल राम ,कृष्णा राम, वीरेंद्र कुमार, गणेश कुमार ,अनिल कुमार रवि, लालजी राम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी