विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग गांव निवासी इस्लाम अंसारी की पत्नी खतबुन बीवी 45 वर्ष की मौत गुरुवार की शाम करीब पांच बजे जंगल में मवेशी चराने के क्रम में विषैले जंतु के काटने से हो गई बताया जाता है ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:19 AM (IST)
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

संवाद सूत्र, रंका (गढ़वा): थाना क्षेत्र के दौनादाग गांव निवासी इस्लाम अंसारी की पत्नी खतबुन बीवी 45 वर्ष की मौत गुरुवार की शाम जंगल में मवेशी चराने के क्रम में विषैले जंतु के काटने से हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने मवेशियों को चराने  के लिए पास के ही जंगल में गई थी। उसी दौरान उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जिससे वह थोड़ी देर में अचेत हो गई। अचेत होने से पूर्व उसने विषैला जंतु के काटने की जानकारी अपने साथ में मवेशी चरा रहे दूसरे लोगों को दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी