जघन्य अपराधों पर सरकार व प्रशासन लगाए अंकुश : भानु

झारखंड में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
जघन्य अपराधों पर सरकार व प्रशासन लगाए अंकुश : भानु
जघन्य अपराधों पर सरकार व प्रशासन लगाए अंकुश : भानु

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : झारखंड में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। प्रदेश में हमारी दलित, आदिवासी और पिछड़ी जाति की बहन-बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि एक खास समुदाय जिसे वर्तमान सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है तथा बहु-बेटियों की आबरू के साथ खेल रहे हैं। यह बातें भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है। शाही ने कहा कि सरकार के मंत्री एवं अफसर वैसे लोगों को बचा रहे हैं। पिछले 4 माह के भीतर गढ़वा जिले में घटित तीन घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। खुद को आदिवासियों की हितैषी बताने वाली हेमंत सरकार में आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति की नाबालिग लड़कियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। गैंगरेप और छेड़खानी के तीनों मामलों में इसी खास समुदाय के लोगों की संलिप्तता रही है। सरकार के कुछ लोग रेप के आरोपी को बचाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। सरकार और प्रशासन चेत जाए और इस तरह के जघन्य अपराध पर अंकुश लगाए। दोषियों को बचाना बंद करे। अन्यथा हम चुप नहीं बैठेंगे।

chat bot
आपका साथी