महिला कॉलेज ने चलाया जागरूकता अभियान

फोटो-10 - मास्क का वितरण करती गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज के प्राचार्य डा. संयुक्ता सिंहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:23 AM (IST)
महिला कॉलेज ने चलाया जागरूकता अभियान
महिला कॉलेज ने चलाया जागरूकता अभियान

गढ़वा : गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय की ओर से सोमवार को कोरोना वायरस से बचने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान हैलीपैड के पास लगने वाले सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेताओं के बीच मास्क का वितरण कल्याणपुर गांव में किया। प्राचार्य डा. संयुक्ता सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग घर में रहे सुरक्षित रहे। इसी को देखते 300 सब्जी विक्रेता व ग्रामीणों के बीच मास्क, साबुन व सैनिटाइजर का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जब भी निकले तो अपने मुंह पर मास्क अवश्य पहनकर निकलें। सब्जी विक्रेता भी बाजार में मास्क लगाकर सब्जी बेचने का काम करें। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी डा. शीला कुमारी, प्रीति राखी, प्रियांशु सिंह, सृष्टि कुमार, अनु कुमार सहित कई छात्रा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी