केतार में पानी रोको, पैधा रोपो अभियान शुरू

पानी रोको पौधा रोपो अभियान के तहत पचाडुमार पंचायत में कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। शुरुआत दौर में बीडीओ सिदार्थ शंकर यादव एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी पवन सिंह ने सयुक्त रूप से फावड़ा चलाकर सोमवार को कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पानी रोको पौधा रोपो अभियान की शुरूआत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 05:55 PM (IST)
केतार में पानी रोको, पैधा रोपो अभियान शुरू
केतार में पानी रोको, पैधा रोपो अभियान शुरू

केतार: पानी रोको, पौधा रोपो  अभियान की शुरुआत सोमवार को पचाडुमार पंचायत से की गई। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने संयुक्त रूप से फावड़ा चलाकर योजना की शुरुआत की। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पानी रोको, पौधा रोपो अभियान की शुरूआत की गई। इसके तहत प्रत्येक पंचायत में एक एकड़ में फलदार, छायेदार पौधों को लगाना है। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराना है। साथ ही जल को भी बचाना और संरक्षण करना है। मेरा उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को उनके गांव में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करा कर पलायन को रोकना है। अगर किन्ही मजदूरों को जॉब कार्ड नहीं बना है तो अपने पंचायत सचिवालय में जाकर जॉब कार्ड बनवा सकते हैं। इस मौके पर बीपीओ दयानंद प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि विमलेश पासवान, बीपीएम गिरजेश शर्मा, रोजगार सेवक आलोक तिवारी, जेई अमर भारती, पंचायत सेवक सुरेश राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी