जिले में दो और प्रवासी मजदूर मिले कोरोना पॉजिटिव

ालैललैरक कोरोना मरीजों की संख्या को ोल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:52 PM (IST)
जिले में दो और प्रवासी मजदूर मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में दो और प्रवासी मजदूर मिले कोरोना पॉजिटिव

गढ़वा: जिले में प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में दो और प्रवासी मजदूरों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इनमें एक मजदूर दुबे मरहटिया गांव के बरवाही टोला का रहने वाला है। जबकि एक अन्य संक्रमित मजदूर धुरकी के टाटीदीरी का रहने वाला है। इन दोनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल मेराल में देर रात भर्ती कराया गया। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है। इनमें पांच गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र तथा 54 जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दुबे मरहटिया का मजदूर गुजरात के सूरत से 17 मई को गढ़वा लौटा था। उसके साथ गांव के छह अन्य लोग भी सूरत से आए थे। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को होम क्वारंटाइन में घर भेजा गया था। इसके बाद 19 मई को उन सभी को गवर्नमेंट क्वारंटाइन में दुबे मरहटिया विद्यालय में रखा गया। जबकि 27 मई को सातों प्रवासी मजदूरों का सैंपल लिया गया था। इनमे से एक मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव तथा छह लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं टाटीदीरी का प्रवासी मजदूर अहमदाबाद से 19 मई को गढ़वा आया था। 20 मई को श्रीबंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वाब सैंपल लिया गया था। इसके पश्चात उसे टाटीदीरी स्थित गवर्नमेंट क्वारंटाइन केंद्र रखा गया था। बताया गया कि उसके साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के 10 लोग घर लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग उन सभी का ट्रैकिग कर रहा है। इधर, मेराल स्थित कोविड अस्पताल में इलाजरत 15 लोगों का फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अब तक कोविड अस्पताल से कुल 50 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोविड अस्पताल में फिलवक्त 9 मरीज इलाजरत हैं।

chat bot
आपका साथी