मुखिया ने क्वारंटाइन सेंटर में की ईद माने की व्यवस्था

फोटो संवाद सहयोगी गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर पर स्थानीय मुखिया विनोद चंद्रवंशी ने ईद के पर्व को लेकर और करेंटाइन किए गए मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की. उल्लेखनीय है कि कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित विद्यालय को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. जिसमें

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:01 PM (IST)
मुखिया ने क्वारंटाइन सेंटर में की ईद माने की व्यवस्था
मुखिया ने क्वारंटाइन सेंटर में की ईद माने की व्यवस्था

गढ़वा: सदर प्रखंड के कल्याणपुर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर पर पंचायत के मुखिया विनोद चंद्रवंशी ने ईद पर्व को लेकर और यहां क्वारंटाइन किए गए मुस्लिम परिवार के लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की। कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित विद्यालय को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिसमें 80 लोग क्वांरटाइन किये गये हैं। इनमें  20 लोग मुस्लिम धर्मावलंबी हैं। क्वारंटाइन होने की वजह से वे अपने परिवार के साथ ईद मनाने से वंचित रह गये। इसे देखते हुए ईद पर्व को लेकर मुखिया क्वारंटाइन सेंटर  परिसर में टेंट लगाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज पढ़ने की व्यवस्था की। साथ ही यहां रह रहे लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गयी। विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि  पंचायत प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि कोरोना वायरस को लेकर अनवरत सेवा भाव से कार्य में लगे हुए हैं। लेकिन सरकार और जिला प्रशासन उन्हें कोरोना वारियर्स नहीं मानती है। पंचायत प्रतिनिधि लगातार बाहर से आने वाले मजदूरों की जांच कराकर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर ले जा रहे हैं। इस मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि उस्ताद खान, वार्ड पार्षद राजेश ठाकुर, अलाउद्दीन अंसारी, दुर्गा प्रसाद, यूनुस अंसारी, विद्यासागर तिवारी, सनी चंद्रवंशी, संजय पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी