लायंस ऑसम ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

- घूम घूमकर जरूरतमंदों के बीच किया गया वितरण फोटो- 7- जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री राहुल साहू पंचम साहू आदि अवस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:09 PM (IST)
लायंस ऑसम ने किया खाद्य सामग्री का वितरण
लायंस ऑसम ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की ओर से निदेशक मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। क्लब से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घूम घूमकर लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया। ताकि किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। खाद्य सामग्री का वितरण परेश कुमार तिवारी, कंचन कुमार साहू एवं डॉ. असजद अंसारी के नेतृत्व में किया गया। साथ ही लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की गई। जिससे सभी की जिदगी सुरक्षित रह सके। मौके पर अरविद पटवा, विमल सिंह,संजय ,संजय गुप्ता ,विक्की पटवा, आशीष केसरी, रवि साहू ,राजकुमार पासवान, चंदन पासवान, राहुल साहू, यशराज, प्रीतम मधेशिया, राजू सोनी ,पूनमचंद कांस्यकार उपेंद्र कुमार ,विश्वास शर्मा, अनिल कुशवाहा ,शमशाद खान, राकेश पाल, दिनेश गुप्ता ,यशवंत सिंह, संजय चौधरी, अजय कुमार द्विवेदी, राहुल साहू, पंचम साहू आदि अवस्थित थे।

chat bot
आपका साथी