किसानों ने पॉल्ट्री फॉर्म में पहुंचकर सिखे गुर सीखा गुर

फोटो 29 पॉल्ट्री फॉर्म में पहुंचे स्कीलीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। संजय राम में अपने फॉर्म के कुल लागत व मुनाफा आदि के बारे में प्रशिक्षु किसानों को जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:17 AM (IST)
किसानों ने पॉल्ट्री फॉर्म में पहुंचकर सिखे गुर सीखा गुर
किसानों ने पॉल्ट्री फॉर्म में पहुंचकर सिखे गुर सीखा गुर

गढ़वा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में स्कील प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल 20 किसानों ने पॉल्ट्री फॉर्म में पहुंच कर इस व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। किसानों को केवीके की पशुपालन वैज्ञानिक डॉ सुषमा ललिता बाखला ने मेराल प्रखंड के संगबरिया गांव स्थित संजय राम के पॉल्ट्री फॉर्म का भ्रमण कराकर इससे जुड़ी कई जानकारियां दी। बताते चलें कि संजय राम को भी कृषि विज्ञान केंद्र में मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के पश्चात मुर्गीपालन का कारोबार शुरु कर संजय राम आज एक सफल मुर्गी पालक बन गए हैं। उनके फॉर्म में 10 हजार मुर्गियों का पालन किया जा रहा है। इस फॉर्म में पहुंचे प्रशिक्षणार्थियों को मुर्गी पालन व्यवसाय के कई पहलुओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ सुषमा ललिता बाखला ने उन्हें ब्रायलर नस्ल के आवास व्यवस्था, रख रखाव, प्री स्टार्टर, स्टार्टर एवं फिनीशर दाना देने के सही समय के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मुर्गियों की बीमारियों रानीखेत, इंफेक्सियस ब्रोंकाइटिस, गंबोरो आदि के लक्षण, इलाज एवं टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। संजय राम में अपने फॉर्म के कुल लागत व मुनाफा आदि के बारे में प्रशिक्षु किसानों को जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी