सिगरेट पीने से मना करने पर दो परिवारों में मारपीट

संवाद सहयोगी गढ़वा बेटे को सिगरेट पीने से रोकना विक्रमा शर्मा को महंगा पड़ा। इस पर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:36 PM (IST)
सिगरेट पीने से मना करने पर दो परिवारों में मारपीट
सिगरेट पीने से मना करने पर दो परिवारों में मारपीट

गढ़वा : बेटे को सिगरेट पीने से रोकना विक्रमा शर्मा को महंगा पड़ा। इस पर उसके भाई व भतीजों ने विक्रमा शर्मा को पीट कर घायल कर दिया। घटना मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा में घटित हुई है। मामूली बात पर दो पक्षों की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के विक्रमा शर्मा व उसकी पत्नी प्रमीला देवी तथा दूसरे पक्ष के रामस्वरुप शर्मा शामिल हैं। तीनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम विक्रमा शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार शर्मा सिगरेट पीते हुए चचेरा भाई भोला शर्मा के साथ आ रहा था। सिगरेट पीते हुए देखकर विक्रमा शर्मा ने अरुण शर्मा को डांट फटकार करने लगे। इस पर भोला शर्मा ने विक्रमा शर्मा से नोकझोंक शुरु कर दिया। बात बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गई। भोला शर्मा व उसके पिता रामस्वरुप शर्मा ने मिलकर विक्रमा शर्मा को पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसका बायां पैर व पंजरे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। विक्रमा शर्मा को बचाने पहुंची उसकी पत्नी प्रमीला देवी को उनलोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया। दंपति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं सदर अस्पताल में इलाजरत दूसरे पक्ष के रामस्वरुप शर्मा का कहना था कि वह बाजार से घर लौटा था। तब उसके पुत्र भोला शर्मा के साथ विक्रमा शर्मा में नोकझोंक चल रही थी। वह जब तक कुछ समझ पाता, अचानक विक्रमा शर्मा के दोनों पुत्रों ने मिलकर उसके गर्दन पड़े गमछा के सहारे सड़क पर गिराकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष का सदर अस्पताल में बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी