बंदूक व बारुद किसी समस्या का हल नहीं: एसपी

बंदूक व बारुद किसी भी समस्या का हल नहीं बंदूक व बारुद किसी भी समस्या का हल नहीं बंदूक व बारुद किसी भी समस्या का हल नहीं बंदूक व बारुद किसी भी समस्या का हल नहीं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:19 AM (IST)
बंदूक व बारुद किसी समस्या का हल नहीं: एसपी
बंदूक व बारुद किसी समस्या का हल नहीं: एसपी

बड़गड़: ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरकोल स्थित पुलिस पिकेट के परिसर में शुक्रवार को सीआरपीएफ  के 172 बटालियन द्वारा क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के लोगों के  बीच कुल 272 कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा उपस्थित थे। इस दौरान निर्धन व असहाय लोगों के बीच सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत एसपी व सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट आशीष कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा की क्षेत्र में शांति व समृद्धि की बहाली हो उसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की बंदूक व बारुद किसी भी समस्या का हल नहीं है। उन्होंने भटके हुये लोगों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि निचले तबके के लोगों का हर क्षेत्र में विकास हो इसका प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा की कंबल वितरण का हमारा उदेश्य है कि आप हमारे करीब आएं। वर्दी हमारे आपके बीच में नहीं आएगी। आप सभी बेखौफ हो कर पुलिस के समक्ष अपनी बातों को रखें। सीआरपीएफ के कमांडेंट ने कहा कि आप सुखी संपन्न रहें यही हमारी कामना है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिये हम  सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के आयोजन का उदेश्य यह है कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का लाभ आप तक पहुंचे। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही विद्यालय के बच्चों के बीच पठन-पाठन का सामग्री का भी वितरण जल्द ही किया जाएगा। इस मौके पर जिन गांवों के ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया उनमें सरुअत, हेसातु, तुमेरा, तुरेर, खपरीमहुआ, कुल्ही, सेमरखांड़, बहेराखांड़, संगाली, चपिया, मदगडी़ आदि गांव के नाम शामील हैं। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे द्वितीय कमान अधिकारी जेपी सिंह, सरोज कुमार,  सहायक कमांडेंट अजित कुमार राम, तुलिका सिन्हा, अनिल टोपनो, अश्विनी कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डी. साहा, इंस्पेक्टर सह भंडरिया थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, ओपी प्रभारी जगनारायण शर्मा, टेहरी मुखिया प्रभा कुजूर, परसवार मुखिया ललिता  बाखला, सियोन बाखला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

- बुढा़ पहाड़ पर लगातार चल रहा है अभियान: एसपी

गढ़वा एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने एक सवाल के जवाब में कहा की बुढा़ पहाड़ पर नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यधारा से भटके हुये लोगों से अपील करते हुये कहा कि वे झारखंड सरकार के नये सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया की राज्य सरकार द्वारा नयी दिशा कार्यक्रम के तहत इनके लिये कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं । सरकार द्वारा इसके तहत जो भी सुविधा देय है। उसका लाभ तत्काल दिया जाएगा। उन्होंने कहा की बुलेट छोड़ कर बैलेट पर विश्वास रखें और प्रजातंत्र पर भरोसा करें।

chat bot
आपका साथी