े साप्ताहिक सत्संग का हुआ आयोजन

फोटो 01 - सुंदरकांड के साप्ताहिक पाठ में शामिल मानस मंडली के लोग तिवारी आदि उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:16 AM (IST)
े साप्ताहिक सत्संग का हुआ आयोजन
े साप्ताहिक सत्संग का हुआ आयोजन

गढ़वा : मानस मंडली द्वारा शहर के चिनियां रोड स्थित अधिवक्ता मनोज दूबे के निवास पर साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें शामिल मानस मंडली के सदस्यों ने रामचरितमानस सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। बताते चलें कि मानस मंडली विशुनपुर द्वारा शहर में प्रत्येक मंगलवार को पूर्व निर्धारित स्थान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। मौके पर मानस मंडली के सियाराम पांडेय ने कहा कि सुंदरकांड के पाठ से घर में सुख शांति आती है। इससे जीव का कल्याण होता है। कलियुग में हनुमानजी की महिमा अपरंपार है। हनुमानजी की अराधना त्वरित रुप से फलीभूत होता है। उन्होंने कहा कि मानस मंडली के लोग विश्व कल्याण की भावना रखकर इस कार्य में जुटे हैं। वैसे भी भगवान का सुमिरन करने से समस्त पाप का क्षय हो जाता है। आरती के बाद सत्संग का समापन किया गया। मौके पर मानस मंडली के अरुण दूबे, आत्मा पांडेय, ब्रजेश कुमार पांडेय, अमरेंद्र मिश्र, राकेश कुमार तिवारी, उमेश सिंह, रघुपति सिंह, हृषि नारायण दूबे, चंद्रशेखर दूबे, आनंद मिश्र, शतानंद पांडेय, प्रभु दूबे, मार्कंडेय तिवारी, द्वारिका नाथ पांडेय, सतीश धर दूबे, अभय चौबे, दीपक तिवारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी