लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 24 से तैयारी पूरी

मेराल थाना अंतर्गत लातदाग गांव में होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष धनंजय दुबे सचिव हरेकृष्ण मेहता एवं मनदीप पासवान ने बताया कि 24 जनवरी दिन शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ आरंभ होगा। शुक्रवार को प्रात 900 बजे वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होगी तथा गढ़वा नगर उंटारी मार्ग स्थित सुखडा नदी से जल लेकर श्रद्धालु पुन यज्ञ स्थल वापस आएंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति 30 जनवरी को होगी। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि 24 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक प्रतिदिन भंडारा की व्यवस्था की गई है। दिन में 200 बजे से अयोध्या से आ रहे विद्वान अशोक दास जी द्वारा प्रवचन किया जाएगा तथा प्रतिदिन रात्रि में 730 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन होगा। आयोजन समिति के लोगों ने श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:11 PM (IST)
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 24 से तैयारी पूरी
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 24 से तैयारी पूरी

मेराल: थाना अंतर्गत लातदाग गांव में होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष धनंजय दुबे, सचिव हरेकृष्ण मेहता एवं मनदीप पासवान ने बताया कि 24 जनवरी को कलश यात्रा के साथ यज्ञ आरंभ होगा। शुक्रवार को प्रात: 9:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होगी तथा गढ़वा-श्रीबंशीधर नगर मार्ग स्थित सुखड़ा नदी से जल लेकर श्रद्धालु पुन: यज्ञ स्थल वापस आएंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति 30 जनवरी को होगी। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि 24 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक प्रतिदिन भंडारा की व्यवस्था की गई है। दिन में 2:00 बजे से अयोध्या से आ रहे विद्वान अशोक दास जी द्वारा प्रवचन किया जाएगा तथा प्रतिदिन रात में 7:30 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन होगा।

chat bot
आपका साथी