शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन करने का निर्णय

अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित ए आर डी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ट्रस्ट एवम विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवम सदस्यों की एक संयुक्त बैठक की गई।जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का अक्षरश पालन हो।साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया।वहीं प्रात 630 बजे से विद्यालय के पोषक क्षेत्र में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय के द्वारा ही प्रात

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:03 PM (IST)
शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन करने का निर्णय
शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन करने का निर्णय

गढ़वा: एआरडी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ट्रस्ट एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यों की एक संयुक्त बैठक हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से विद्यालय में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही  गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम  कराने का निर्णय लिया गया। 26 जनवरी की सुबह 6:30 बजे से विद्यालय के पोषक क्षेत्र में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकालने का  निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय द्वारा सुबह 8:45 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन छतरपुर पंचायत के मुखिया मुजीबुर्रहमान करेंगे। मौके पर विद्यालय के निदेशक सह अवधराज देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष पीके दुबे, उपाध्यक्ष ममता तिवारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव तिवारी, प्राचार्या अणिमा पांडेय, अनुप्रिया पाठक, करिश्मा कुमारी, तिलेश्वर सिंह, अश्विनी कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी