अभाविप विवि के संयोजक बने निशांत

विश््व विद्यालय के पदाधिकारी बने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:57 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:57 PM (IST)
अभाविप विवि के संयोजक बने निशांत
अभाविप विवि के संयोजक बने निशांत

गढ़वा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में गढ़वा जिले से 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। अधिवेशन के दौरान सत्र 2020- 21 के लिए नए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। इसमें मेराल प्रखंड के देवगाना निवासी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा के जिला संयोजक निशांत चतुर्वेदी को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का संयोजक बनाया गया है। जबकि गढ़वा के सहिजना मोहल्ला निवासी डॉ. उमेश सहाय को पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बालमुकुंद दूबे को प्रादेशिक निजी विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख बनाया गया है। विकास चंद्रवंशी, शशांक चौबे एवं मंजूल शुक्ल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जो मुझे दायित्व सौंपा गया है उसे अच्छी तरह से निर्वाह करने का काम करूंगा। कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में गढ़वा के कई कार्यकर्ताओं को जगह मिली है, जो जिले के लिए खुशी की बात है।

chat bot
आपका साथी