सड़क दुर्घटना में ग्रामीण घायल

फोटो - घायल अजय साह गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के जुटी गांव निवासी राजबलि साह का पुत्र अजय साह सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार अजय साह मंगलवार की देर शाम रंका थाना क्षेत्र के मोटरसाइकिल से रंका स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इस दौरान एनएच 343 पर रंका बाजार में अनियंत्रित होकर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में अजय साह के सिर चेहरा व कमर में गंभीर चोट लगी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 04:38 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में ग्रामीण घायल
सड़क दुर्घटना में ग्रामीण घायल

गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के जुटी गांव निवासी राजबलि साह का पुत्र अजय साह सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार अजय साह मंगलवार की देर शाम रंका थाना क्षेत्र के मोटरसाइकिल से रंका स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इस दौरान एनएच 343 पर रंका बाजार में अनियंत्रित होकर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में अजय साह के सिर, चेहरा व कमर में गंभीर चोट लगी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी