संकुल स्तरीय बालक-बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को संकुल स्तरीय बालक बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नगर उंटारी श्री कमल किशोर राणा पलामू विभाग निरीक्षक विवेक नयन अध्यक्ष जोखू प्रसाद सचिव रवि प्रकाश जिला संघचालक विद्यासागर आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता ओम मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में माध्यमिक परीक्षा 2019 के विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें 3 रिकॉर्ड ब्रेकर पायल कुमारी 93त्‍‌न सौम्या कुमारी 93.4त्‍‌न जिया रानी 92.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:18 AM (IST)
संकुल स्तरीय बालक-बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन
संकुल स्तरीय बालक-बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

श्रीबंशीधर नगर: सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को संकुल स्तरीय बालक-बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा, पलामू विभाग निरीक्षक विवेक नयन, अध्यक्ष जोखू प्रसाद, सचिव रवि प्रकाश, जिला संघचालक विद्यासागर आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता ओम मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में माध्यमिक परीक्षा 2019 के विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें 3 रिकॉर्ड ब्रेकर पायल कुमारी 93 फीसद,  सौम्या कुमारी 93.4 फीसद,  जिया रानी 92.8 फीसद को दो-दो हजार और प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। वहीं अन्य सात को भी प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बाल वर्ग और किशोर घर में कबाड़ से जुगाड़ चित्रकला आयोजित हुई। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छठ गीत, विवाह गीत, लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति स्थानीय विद्यालय सहित  सरस्वती शिशु मंदिर भवनाथपुर नगरी, भवनाथपुर बाजार, केतार के भैया बहनों ने की। मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नगर उंटारी ने कहा कि  बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सरस्वती विद्या मंदिर हमेशा प्रयासरत रहता है। यह प्रतियोगिता का युग है, शिक्षा के द्वारा शारीरिक, चारित्रिक एवं मानसिक विकास हो सकता है। पलामू विभाग निरीक्षक विवेक नयन ने कहा कि विद्या भारती के द्वारा इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होती रहती है। बालक बालिका व्यक्तित्व विकास संपूर्ण झारखंड प्रदेश के विद्या मंदिरों में संकुल विभाग स्तर पर 7 और 8 दिसंबर को आयोजित हो रही है। प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने से भैया बहनों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। कबाड़ से जुगाड़ से बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास होता है। इस कार्यक्रम में  निर्णायक दल मे संजीव कुमार सिंह, अखिलेश प्रसाद, भरत प्रसाद, पूजा रानी थे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक कुमार सिंह आशीष कुमार विनय कुमार संजय कुमार भवनाथपुर बाजार के प्रधानाचार्य बिदा सिंह, केतार के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन बहन साक्षी चौबे, कृतिका व कौशलेंद्र झा ने संयुक्त रूप से किया।

chat bot
आपका साथी